प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आएंगे अजमेर, कायड़ विश्रामस्थली पर होगी भव्य जनसभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आएंगे अजमेर, कायड़ विश्रामस्थली पर होगी भव्य जनसभा

जयपुर: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर आएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे अजमेर पहुंचेंगे. कायड़ विश्रामस्थली पर भव्य जनसभा होगी. इस अवसर पर पीएम मोदी कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे. 16,680 करोड़ रुपये से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत करेंगे. सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है. टीकाकरण पूर्ण होने के बाद प्रधानमंत्री पांचों बालिकाओं से संवाद भी करेंगे.

21000 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे. कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मौजूद रहेंगे. स्पीकर वासुदेव देवनानी समेत मंत्री, नेता मौजूद रहेंगे. सुरक्षा एजेंसियों के साथ 5 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात होंगे. 

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अजमेर दौरा 
-कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे 
-शहरी विकास, पेयजल आपूर्ति, सड़क, रेलवे, सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक बुनियादी ढांचे समेत 
-विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 16,686 करोड़ की लागत की 43 प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे
-इन परियोजनाओं में लगभग 8,554 करोड़ की 34 परियोजनाएं शहरी विकास, 
-जलदाय विभाग, पीडब्ल्यूडी, ऊर्जा, जल संसाधन एवं उद्योग से संबंधित 
-राष्ट्रीय राजमार्ग और ऊर्जा से जुड़ी करीब 8132 करोड़ की 9 प्रमुख परियोजनाएं भी शामिल 
-पांच बालिकाओं को एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन की शुरुआत की जाएगी
-सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से की जा रही यह पहल 
-टीकाकरण पूर्ण होने के बाद प्रधानमंत्री पांचों बालिकाओं से संवाद भी करेंगे