करौली : पांचना बांध से नहरों में अलसुबह निकासी शुरू हुई. कल तकनीकी खराबी के चलते पानी नहीं पहुंच पाया था. रातभर बांध पर तकनीकी खामी दूर करने की मशक्कत चलती रही है. पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी, जल संसाधन विभाग के अधिकारी रात भर मौके पर रहे. कड़ी मशक्कत के बाद तड़के 5 बजे नहरों में पानी छोड़ा गया. जल संसाधन विभाग जयपुर के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार शर्मा ने जानकारी दी. नहरों में पानी नहीं आने को लेकर कुसाय,गाधौली, कैमला,कटकड़ मोड और अन्य रास्तों में शाम को जाम लगा दिया था.
आपको बता दें कि पांचना बांध से नहरों में जल निकासी को लेकर SDRF की टीम रात भर चले अभियान में शामिल रही. SDRF टीम के जवान चेतराम और पंकज कुमार ने पानी के अंदर रहकर सहयोग किया. जान जोखिम मे डालकर दोनों जवान मरम्मत अभियान में जुटे रहे. प्लाटून कमांडर पुष्पेंद्र सिंह, टीम C5 के टीम कमांडर महेश कुमार बैरवा और
टीम C6 के टीम कमांडर वेद प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में जवान शामिल रहे.
आईजी कैलाश चंद बिश्नोई, SP लोकेश सोनवाल समेत अधिकारियों ने जवानों सहित अभियान में छूट सभी को शाबासी दी. कमांड क्षेत्र के लोगों ने पानी नहीं पहुंचने के विरोध में जाम लगाया. कुसांय गांव पानी नहीं पहुंचने के कारण कई स्थानों पर जाम लगाया. जिले के करौली हिंडौन मार्ग पर कटकड मोड, श्री महावीरजी क्षेत्र में कोड़िया की बगीची, किरवाड़ा, कैमला सहित कई स्थानों पर जाम लगाया. हालांकि सुबह 5 बजे तकनीकी खामी दूर कर नहरों में पानी छोड़ा जा रहा है.