जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नित नया इतिहास रच रहे. अब सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सरकार प्रमुख बन गए. 8 हजार 931 दिनो का कार्यकाल पूरा कर पूर्व सिक्किम मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. राजस्थान बीजेपी के नेताओं ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है. साथ ही उनके इस दौरान राजस्थान से रिश्तों को भी याद किया.
नया कीर्तिमान बनाना अब नरेंद्र मोदी के लिए नई बात नहीं है. फिर पंडित जवाहर लाल नेहरू के साथ साथ लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दिग्गजों की सूची में नरेंद्र मोदी शुमार हों चुके है. इंदिरा गांधी को वे पीछे छोड़ चुके. वही शासन प्रमुख के नाते उन्होंने देश के तमाम उन नेताओं को पीछे छोड़ दिया जिन्होने सर्वाधिक सरकार चलाने वाले प्रमुख का रिकॉर्ड बनाया था. चाहे वो सिक्किम के मुख्यमंत्री रह चुके पवन कुमार चामलिंग हो या फिर बंगाल के सीएम रहने वाले ज्योति बसु..अपने पूरे सार्वजनिक जीवन में नरेंद्र मोदी का राजस्थान से गहरा रिश्ता रहा आज वो प्रधानमंत्री है विकसित राजस्थान बनाने में उनका योगदान जारी है. बीजेपी राजस्थान के नेताओं ने उनकी नई उपलब्धि पर खुशी जताई है. .बीजेपी वरिष्ठ नेता और राजस्थान पुरातत्त्व धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि उन्होंने अपने शासन में बिचौलियों को खत्म किया और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया कभी कांग्रेस के एक पीएम ने कहा था कि हम एक रूपये भेजते है और नीचे पहुंचता है 15 पैसे नरेंद्र मोदी इस धारणा को समाप्त कर जनता को सीधे उनके खातों में उनका पैसा पहुंचाया जबकि.
राजस्थान से नरेंद्र मोदी के रिश्ते पुराने है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक और प्रचारक के नाते कई बार राजस्थान आए चाहे दौर आपातकाल का हो या जेपी मूवमेंट का. बीजेपी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के तौर पर उनके यहां कई प्रवास हुए. स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से जीवंत संबंध बने. सुंदर सिंह भंडारी, भैरों सिंह शेखावत समेत संघ और बीजेपी नेताओं से नरेंद्र मोदी के रिश्ते रहे थे. आज सिक्किम के राज्यपाल एक जमाने में ओम प्रकाश माथुर उनके साथ प्रचारक रहे थे. राजस्थान बीजेपी नेताओं के पास उन से जुड़ी कई यादें है.
डबल इंजन सरकार बनने के बाद से ही पीएम नरेन्द्र मोदी दर्जन भर से अधिक बार राजस्थान आकर सीएम भजन लाल शर्मा के विकसित राजस्थान के सपने को आकार दें रहे हजारों करोड़ की योजनाओं का श्रीगणेश मरुभूमि से किया जा चुका. राजस्थान में बीजेपी सरकार लाने में नरेन्द्र मोदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा उनके चेहरे पर राजस्थान में बीजेपी ने चुनाव लड़ा था और कामयाबी मिली थी.