भारतीय राजनीति में PM नरेंद्र मोदी का नया कीर्तिमान, देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड

भारतीय राजनीति में PM नरेंद्र मोदी का नया कीर्तिमान, देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड

नई दिल्ली : भारतीय राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया कीर्तिमान बन गया है. नरेंद्र मोदी लगातार सीएम और पीएम पद पर रहते 25 साल पूरे किए हैं. नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी.  

आज 10 जून को कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे करते हुए रिकॉर्ड बनाया है. देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड है. साथ ही मोदी 9,013 दिन से सत्ता के शिखर पर रहने वाले एक मात्र नेता बने हैं. 

भारत के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू का 64 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है. पं.नेहरू ने 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक लगातार 4,398 दिन प्रधानमंत्री रहे. इससे पहले 22 मार्च 2026 की ही मोदी ने सरकार प्रमुख के रूप में रिकॉर्ड बनाया था.