पीएम नरेंद्र मोदी का कल आंध्र प्रदेश दौरा, आंध्र को 13,430 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

पीएम नरेंद्र मोदी का कल आंध्र प्रदेश दौरा, आंध्र को 13,430 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. आंध्र को 13,430 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे. पीएम मोदी श्रीशैलम मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे.

यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों और 52 शक्तिपीठों में से एक है. प्रधानमंत्री मोदी श्री शिवाजी स्फूर्ति केंद्र का भी दौरा करेंगे. कुरनूल में परियोजनाओं का उद्घाटन कर जनसभा को संबोधित करेंगे.

पीएम नरेंद्र मोदी का कल आंध्र प्रदेश दौरा: 
-आंध्र को 13,430 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
-श्रीशैलम मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे पीएम 
-12 ज्योतिर्लिंगों और 52 शक्तिपीठों में से एक है यह मंदिर 
-श्री शिवाजी स्फूर्ति केंद्र का भी दौरा करेंगे प्रधानमंत्री 
-कुरनूल में परियोजनाओं का उद्घाटन कर जनसभा को करेंगे संबोधित