राम मंदिर भूमि और दान से जुड़े मुद्दों पर गरमाई सियासत, केजरीवाल बोले- SIT पूरी तरह धोखा, जांच सिर्फ छोटे कर्मचारियों तक सीमित... बड़े लोग बचाए जा रहे

राम मंदिर भूमि और दान से जुड़े मुद्दों पर गरमाई सियासत, केजरीवाल बोले- SIT पूरी तरह धोखा, जांच सिर्फ छोटे कर्मचारियों तक सीमित... बड़े लोग बचाए जा रहे

लखनऊ: राम मंदिर भूमि और दान से जुड़े मुद्दों पर सियासत गरमा गई है. अरविंद केजरीवाल लखनऊ पहुंचे. अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर मुद्दे पर सरकार को घेरा. केजरीवाल ने SIT की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए. केजरीवाल ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि SIT पूरी तरह धोखा है.     

जांच सिर्फ छोटे कर्मचारियों तक सीमित, बड़े लोग बचाए जा रहे है. केजरीवाल ने राम मंदिर से जुड़े मामले में बड़े खुलासों का दावा किया. अयोध्या रवाना हुए केजरीवाल कल रामलला के दर्शन करेंगे. दर्शन के बाद अयोध्या में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे.