नई दिल्ली : दुनिया के दो अलग-अलग हिस्सों में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. उत्तरी जापान में 6.9 तीव्रता का तेज भूकंप आया है. वेनेजुएला में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं, वेनेजुएला में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 रही.
भूकंप का असर राजधानी कराकास समेत कई इलाकों में देखा गया. जबकि पड़ोसी देश कोलंबिया में भी झटके महसूस किए गए. भूकंप केंद्र मोंटालबान के निकट और जमीन से 13 किलोमीटर की उथली गहराई पर था. कम गहराई के कारण सतह पर झटके काफी तेज महसूस किए गए.
राजधानी काराकास समेत कई इलाकों में इमारतों को नुकसान पहुंचा है. काराकास एयरपोर्ट को भी नुकसान की खबर है. मुख्य झटके से 40 सेकंड पहले 7.2 तीव्रता का एक और भूकंप आया. अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने तटीय इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है.