राजस्थान में प्री मानसून की एक्टिविटी शुरू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी

राजस्थान में प्री मानसून की एक्टिविटी शुरू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी

जयपुरः प्रदेश में प्री मानसून की एक्टिविटी शुरू हो गई है. मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर और डीग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी है. मेघगर्जन, बिजली चमकने, धूलभरी आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है.    

कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है. वहीं कोटा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अजमेर, भीलवाड़ा समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.