जयपुर: प्री-मानसून की बारिश का आंकड़ा जारी किया गया. पिछले 24 घंटे हुई बारिश का आंकड़ा जारी किया. प्रदेश में 38 स्टेशनों पर बारिश दर्ज की गई. प्रदेश में दो स्थान पर भारी बारिश दर्ज हुई. बांसवाड़ा के दानपुर में 75 MM और झालावाड़ के छापी बांध में 69 MM बारिश दर्ज हुई. प्रदेश में 12 बांधों पर बारिश दर्ज की गई. प्रदेश में 15 स्थानों पर एक इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई.
प्री-मानसून की बारिश का आंकड़ा जारी:
-पिछले 24 घंटे हुई बारिश का आंकड़ा जारी
-प्रदेश में 38 स्टेशनों पर दर्ज की गई बारिश
-प्रदेश में दो स्थान पर दर्ज हुई भारी बारिश
-बांसवाड़ा के दानपुर में 75 MM और
-झालावाड़ के छापी बांध में 69 MM बारिश दर्ज
-प्रदेश में 12 बांधों पर दर्ज की गई बारिश
-प्रदेश में 15 स्थानों पर एक इंच से अधिक बारिश
राजस्थान के 26 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया. मौसम विभाग ने एक जुलाई तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई. बांसवाड़ा, उदयपुर और पाली में कल 3 इंच तक बारिश दर्ज की गई.
उदयपुर की बाकल नदी में बारिश के बाद पानी की आवक बढ़ गई. जैसलमेर और बाड़मेर में गर्मी, 43 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंचा. कल 43.8 डिग्री तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर फलोदी रहा. वहीं कई जिलों में तेज हवाओं और मध्यम बारिश का दौर जारी किया. बारिश से कई इलाकों में गर्मी से राहत, नदी-नाले उफान पर आए.