जयपुर: प्री.मानसून की बारिश का आंकड़ा जारी किया गया. पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश का आंकड़ा जारी किया गया. प्रदेश में कुल 105 स्थानों पर बारिश दर्ज हुई. प्रदेश में कुल 9 स्थानों पर एक इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई. भीलवाड़ा में 6 स्थानों पर एक इंच से अधिक बारिश हुई. प्रदेश के 20 बांधों में पानी की आवक हुई.
इससे पहले शुक्रवार को खबर सामने आई थी कि प्री मानसून ने पहली खुशखबरी दी थी! प्रदेश के बांधों के जलस्तर में गिरावट की जगह बढ़ोतरी दर्ज की गई. पिछले 24 घंटे के दौरान इस सीजन की पहली बढ़ोतरी दर्ज की गई. बांधों की कुल भराव क्षमता में 7.03 एमक्यूएम की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
आज बांधों में कुल भराव क्षमता का 44.39 प्रतिशत पानी आया. जबकि बुधवार को कुल भराव क्षमता का 44.33 प्रतिशत पानी था. जयपुर जोन के 186 बांधों की कुल भराव क्षमता में 0.30% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
उधर, उदयपुर और बांसवाड़ा की कुल भराव क्षमता में भी हल्की बढ़ोतरी हो रही है.साथ ही प्रदेश में खाली बांधों की संख्या में कमी दर्ज की गई. 48 घंटे पहले खाली बांधों की संख्या 319 थी, जो आज घटकर 317 पर आई.