राजस्थान के कई जिलों में प्री मानसून की बारिश दर्ज, जल संसाधन विभाग ने जारी किया बारिश का आंकड़ा

राजस्थान के कई जिलों में प्री मानसून की बारिश दर्ज, जल संसाधन विभाग ने जारी किया बारिश का आंकड़ा

जयपुर : राजस्थान के कई जिलों में प्री मानसून की बारिश दर्ज हुई है. जल संसाधन विभाग ने बारिश का आंकड़ा जारी किया है. पिछले 24 घंटे के दौरान  बारिश का आंकड़ा जारी हुआ है. चूरू के सुजानगढ़ में 62 MM, भानीपुरा में 59 MM,  सरदार शहर में 30, बीदासर में 29, चूरू शहर में 26, राजगढ़ में 23 MM बारिश दर्ज हुई है.

खैरतल तिजारा के कोटकासिम में 30 MM बारिश दर्ज, अजमेर जिले के गोयला में 46 MM बारिश दर्ज, सीकर जिले के धोद में 28 MM, नीमकाथाना और लोसल में 27, दांतारामगढ़ में 24 MM बारिश दर्ज,  श्रीगंगानगर के मुकलावा में 40 MM, रावला में 36.5 MM, गजसिंहपुर में 37 MM, विजय नगर में 36 MM बारिश दर्ज हुई है. 

झुंझुनूं के मलसीसर में 66, पिलानी में 54, गुढ़ागौड़जी में 47 MM और झुंझुनूं में 45 MM बारिश दर्ज, जयपुर जिले के किशनगढ़ रेनवाल और नरेना में 16-16 MM बारिश दर्ज, सिरोही शहर और 38 और माउंट आबू में 35 MM बारिश दर्ज, भीलवाड़ा जिले के हुरदा में 51 MM बारिश दर्ज, बीकानेर जिले के लूणकरणसर में 42 MM बारिश दर्ज, बाड़मेर ग्रामीण में 25 और बाड़मेर शहर में 24 MM बारिश दर्ज हुई है.