अब AI सिस्टम की मदद से स्मार्ट बनेगा पिंकसिटी का ट्रैफिक, JDA की 500 चौराहे-तिराहों पर AI कैमरों से ट्रैफिक निगरानी की तैयारी

अब AI सिस्टम की मदद से स्मार्ट बनेगा पिंकसिटी का ट्रैफिक, JDA की 500 चौराहे-तिराहों पर AI कैमरों से ट्रैफिक निगरानी की तैयारी

जयपुरः अब AI सिस्टम की मदद से पिंकसिटी का ट्रैफिक स्मार्ट बनेगा. JDA की 500 चौराहे-तिराहों पर AI कैमरों से ट्रैफिक निगरानी की तैयारी है. 332 सिग्नल और 150 से ज्यादा नॉन-सिग्नल चौराहों पर सिस्टम लगेगा. ट्रैफिक लोड के हिसाब से अपने आप रेड-ग्रीन सिग्नल की टाइमिंग बदलेगी. 

350 करोड़ के प्रोजेक्ट में सेंट्रल कमांड सेंटर बनाकर 10 साल प्रबंधन रहेगा. रेड लाइट, ओवरस्पीड और रॉन्ग साइड उल्लंघन AI कैमरे पकड़ेंगे. बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और मोबाइल इस्तेमाल पर भी नजर रहेगी. फैंसी और बिना HSRP नंबर प्लेट भी AI कैमरों से पहचानी जाएगी. एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा सकेगा.