नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्लोवाकिया के दौरे पर है. स्लोवाकिया पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत हुआ. स्लोवाकिया के PM से मोदी ने मुलाकात की. पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर शांति होनी चाहिए. भारत और स्लोवाकिया के संबंध अहम है. वैश्विक मंच पर हम एक साथ आगे बढ़ रहे है. नई दिशा, नई ऊर्जा देने पर चर्चा हुई. PM मोदी ने कहा कि दोनों देशों के संबंध नई ऊंचाई पर होंगे. स्लोवाकिया की कंपनियां भारत आए. स्पेस सेक्टर नई ऊंचाई छू रहा है.
PM रॉबर्ट फिको को भारत आने का न्योता दिया. स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ संयुक्त प्रेस बयान देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि AI मानवता की सेवा और प्रगति का सशक्त माध्यम बने. यह हमारी साझा सोच है. हमारा मानना है कि AI का भविष्य केवल नवाचार से नहीं बल्कि भरोसे, जिम्मेदारी और मानव गरिमा पर आधारित होना चाहिए.
स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ संयुक्त प्रेस बयान देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको अनुभवी नेता होने के साथ भारत के सच्चे मित्र हैं. भारत स्लोवाकिया के संबंधों को नई ऊंचाई तक पहुंचाने में उनकी मित्रता और अटूट प्रतिबद्धता का अहम महत्व रहा है.
मेरी ये यात्रा किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की स्लोवाकिया की पहली यात्रा है. हमने इस अवसर पर दोनों देशों के संबंधों को व्यापक साझेदारी का दर्ज़ा देने का फैसला किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको की उपस्थिति में भारत और स्लोवाकिया के बीच MoU का आदान-प्रदान हुआ.