जयपुर में DQRT टीम में सिर्फ 24 स्वयंसेवकों के भरोसे लाखों की आबादी ! मानसून से पहले सिविल डिफेंस की तैयारियों पर उठे सवाल

जयपुर में DQRT टीम में सिर्फ 24 स्वयंसेवकों के भरोसे लाखों की आबादी ! मानसून से पहले सिविल डिफेंस की तैयारियों पर उठे सवाल

जयपुर : जयपुर में DQRT टीम में सिर्फ 24 स्वयंसेवकों के भरोसे लाखों की आबादी है. मानसून से पहले सिविल डिफेंस की तैयारियों पर सवाल उठे है. बाढ़ और आपदा प्रबंधन के लिए टीम में केवल 21 स्वयंसेवक हैं, पिछले वर्षों में वार्ड नियंत्रण कक्ष में करीब 100 स्वयंसेवकों की तैनाती रही है.

आबादी और आवश्यकता के अनुसार QRT में करीब 50 प्रशिक्षित स्वयंसेवकों आवश्यक हैं, जिले में हर वर्ष सिविल डिफेंस टीम सैकड़ों रेस्क्यू ऑपरेशन अंजाम देती रही है. टीम के पास पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों के साथ-साथ अत्याधुनिक उपकरणों की भी कमी है.

लाइफ जैकेट, प्लास्टिक रोप, अंडरवाटर कैमरा, ड्रैगन टॉर्च और ऑटोमेटिक जनरेटर जैसे संसाधन रेस्क्यू के लिए आवश्यक हैं. मानसून से पहले बाढ़ बचाव की तैयारियों को लेकर व्यवस्था पर हो रहे कई सवाल खड़े हो रहे हैं?