नई दिल्ली : लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हम सभी ने महिलाओं से बहुत कुछ सीखा है. महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो रही है. मैं जब छोटा था तो अंधेरे से डरता था. कल प्रियंका ने बहुत अच्छी स्पीच दी. दादी, मां और बहन से बहुत कुछ सीखा है.
दादी ने मुझे डर से जीतना सिखाया. साहस मेरे जीवन की सबसे बड़ी सीख है. ये महिला आरक्षण बिल नहीं है.परिसीमन बिल से महिला सशक्तिकरण नहीं है. पुराना बिल लाइए हम पास कराएंगे. यह जाति, जनगणना से बचने की कोशिश है. देश के चुनावी नक्शे को बदलने की कोशिश है.
राहुल गांधी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक तथ्य है कि भारतीय समाज ने दलितों, OBC और उनकी महिलाओं के साथ कैसा बर्ताव किया. यहां जो करने की कोशिश की जा रही है, वह है जाति जनगणना को दरकिनार करना है. यहां वे मेरे OBC भाई-बहनों को सत्ता और प्रतिनिधित्व देने से बचने की कोशिश कर रहे हैं, और उनसे सत्ता छीन रहे हैं.
भाजपा जो कर रही हैं, वह इसलिए है क्योंकि आप देश की राजनीति में हो रहे घटनाक्रम से डरे हुए हैं. आप अपनी ताकत के कमज़ोर पड़ने से घबराए हुए हैं, और आप भारत के राजनीतिक नक्शे को फिर से बदलने की कोशिश कर रहे हैं. आपने असम और जम्मू-कश्मीर में ऐसा किया, और अब आप यह सोच रहे हैं कि आप पूरे भारत में भी ऐसा कर सकते हैं.
वहीं राहुल गांधी ने पीएम मोदी को बालाकोट का जादूगर कहा. राहुल ने पीएम को नोटबंदी का जादूगर कहा. जिसे लेकर लोकसभा में जबरदस्त हंगामा हो गया. जिसको लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल को देश और पीएम से माफी मांगनी चाहिए. उनके शब्दों को कार्यवाही से हटाया जाए. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि ये पीएम का नहीं देश का मजाक है. राहुल का भाषण देश का मजाक है. वहीं स्पीकर ने कहा- 'शब्दों को कार्यवाही से हटाया गया.