जयपुरः रेलवे ने पार्सल ट्रांस-शिपमेंट नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब इंटरमीडिएट स्टेशनों पर भी पार्सल ट्रेन बदली जा सकेगी. 1 अप्रैल से जयपुर सहित पूरे देश में नया नियम लागू होगा. डायरेक्ट ट्रेन न होने पर भी पार्सल भेजना आसान होगा.
जयपुर से रांची के लिए सीधी ट्रेन नहीं है, लेकिन पार्सल भेज सकेंगे. ट्रांस-शिपमेंट पर अतिरिक्त शुल्क भी तय किया गया है. उत्तर पश्चिम रेलवे के चारों मंडलों को फायदा मिलेगा. पार्सल बिजनेस बढ़ने से रेलवे की आय में भी इजाफा होगा.