नॉर्थ-ईस्ट में बारिश का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से दो दिनों में 30 की मौत, मिजोरम और मणिपुर भूस्खलन और बाढ़ से काफी ज्यादा प्रभावित 

नॉर्थ-ईस्ट में बारिश का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से दो दिनों में 30 की मौत, मिजोरम और मणिपुर भूस्खलन और बाढ़ से काफी ज्यादा प्रभावित 

नई दिल्ली: नॉर्थ-ईस्ट में बारिश का कहर है. बाढ़ और भूस्खलन से दो दिनों में 30 लोगों की मौत हो गई.  असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम और मणिपुर भूस्खलन, बाढ़ से काफी ज्यादा प्रभावित हुए. जानकारी के मुताबिक असम के 12 जिलों में कम से कम 60 हजार लोग प्रभावित हुए.

असम में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 8 लोगों की मौत हो गई. अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से 9 लोगों की मौत हुई. गुवाहाटी में एक दिन में 111 मिमी बारिश दर्ज हुई.

आपको बता दें कि सिक्किम में 1500 से ज्यादा सैलानी फंसे हुए है. मिजोरम में भूस्खलन की चपेट में होटल आया.  मिजोरम में 5 घरों को भूस्खलन से नुकसान हुआ. असम में भारी बारिश से बाढ़ के हालात है. बाढ़ से 70 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए.