राजस्थान में जुलाई में अब तक हुई बारिश का आंकड़ा जारी, जल संसाधन विभाग ने जारी किया बारिश का आंकड़ा

राजस्थान में जुलाई में अब तक हुई बारिश का आंकड़ा जारी, जल संसाधन विभाग ने जारी किया बारिश का आंकड़ा

जयपुर: राजस्थान में जुलाई में अब तक हुई बारिश का आंकड़ा जारी किया गया. जल संसाधन विभाग ने बारिश का आंकड़ा जारी किया. बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन व सलूंबर में सामान्य से अधिक बारिश हुई. 

अजमेर, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डीग, धौलपुर, श्रीगंगानगर, जयपुर, झालावाड़, झुंझूनूं, नागौर, फलौदी, प्रतापगढ़, सीकर, टोंक में सामान्य बारिश हुई. जबकि अलवर, बालोतरा, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, बूंदी, दौसा, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, पाली, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, उदयपुर में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई.

आपको बता दें कि राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई. पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश का आंकड़ा जारी किया. जल संसाधन विभाग ने बारिश का आंकड़ा जारी किया. कोटा बैराज में सबसे ज्यादा 43 एमएम बारिश दर्ज की गई. दौसा के बसवा में 32 एमएम बारिश दर्ज की गई. करौली शहर में 25 एमएम बारिश दर्ज की गई. कोटा, करौली और दौसा में बारिश दर्ज की गई.