जयपुर : राजस्थान में कृषि की रफ्तार सबसे तेज हो गई है. जमीनी स्तर पर काम शुरू करने में कृषि विभाग पहले नंबर पर है. राइजिंग राजस्थान के दौरान हुए MoU प्रदेश में निवेश बढ़ा रहे हैं. अकेले कृषि विपणन बोर्ड ने 38 हजार 320 करोड़ रुपए के 2445 MoU किए.
अब तक 9 हजार 471 करोड़ रुपए के 752 MoU धरातल पर उतरे हैं. उधर 6500 करोड़ रुपए के 302 MoU दो माह के भीतर धरातल पर होंगे. 302 MoU से जुड़ी सभी फॉर्मेलिटी पूरी, केवल यूनिट लगाने का इंतजार है. कम रिस्पॉन्स वाले 1400 MoU की मॉनिटरिंग हो रही है.
राशि के हिसाब से 22 और MoU संख्या के हिसाब से अब तक 30 प्रतिशत धरातल पर हैं. अकेले बूंदी जिले में 2 MoU से 1350 करोड़ रुपए का निवेश हुआ. जबकि संख्या के हिसाब से अब तक जयपुर और जोधपुर ने बाजी मारी है. बोर्ड की मानें तो अब तक 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिल चुका है.