जयपुरः प्रदेश में अरावली क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान शुरू होगा. खान,वन,राजस्व,परिवहन और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त सघन अभियान चलाया जाएगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए. अवैध खनन करने वालों के खिलाफ विभिन्न अधिनियमों के तहत सख्त कार्रवाई होगी.
अवैध खनन, निर्गमन, परिवहन, भंडारण पर विभाग की पैनी नजर रहेगी. अभियान की संबंधित विभागों के अधिकारी दैनिक मॉनिटरिंग करेंगे. रोजाना मुख्यमंत्री कार्यालय को अभियान की प्रगति रिपोर्ट भेजी जाएगी. अवैध खनन में लिप्त पाए जाने पर विभागीय अधिकारियों पर भी कठोर कार्रवाई होगी. वन विभाग को पूरे अरावली क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण के निर्देश दिए.