जयपुर : नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. 4.95 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं साथ ही 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. IG गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में डूंगरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. रामसागड़ा थाना क्षेत्र में नकली नोटों की सप्लाई का खुलासा हुआ है.
किराए के कमरे में नकली नोट बनाने का काम चल रहा था. प्रिंटर, कागज, लेमिनेशन मशीन और नोट गिनने की मशीन बरामद हुई है. नकली नोट सप्लाई में इस्तेमाल कार व स्कूटी भी जब्त की गई है. पुलिस ने आरोपियों से 2 मोबाइल बरामद किए हैं. मामले में जिला पुलिस की विस्तृत जांच जारी है.
नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़
-4.95 लाख रुपए के नकली नोट बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार
-IG गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
-रामसागड़ा थाना क्षेत्र में नकली नोटों की सप्लाई का खुलासा
-किराए के कमरे में चल रहा था नकली नोट बनाने का काम
-प्रिंटर, कागज, लेमिनेशन मशीन और नोट गिनने की मशीन बरामद
-नकली नोट सप्लाई में इस्तेमाल कार व स्कूटी भी जब्त
-पुलिस ने आरोपियों से 2 मोबाइल किए बरामद
-मामले में जिला पुलिस की विस्तृत जांच जारी