राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र: खेल स्टेडियम डीडवाना भवन निर्माण कार्य को लेकर यूनुस खान बोले- जितनी भूमि आवश्यक है वो हमारे पास है

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र: खेल स्टेडियम डीडवाना भवन निर्माण कार्य को लेकर यूनुस खान बोले- जितनी भूमि आवश्यक है वो हमारे पास है

जयपुर : राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. विधानसभा में प्रश्नकाल शुरू हो गया है. पहला सवाल, जालोर जिले में मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत कार्य को लेकर विधायक समरजीत सिंह ने सवाल किया. उन्होंने कहा कि पिछले एक माह से श्रमिकों को भुगतान नहीं हुआ. आपके विभाग का जवाब सही नहीं है. सेक्शन जयपुर लेवल से हो रही है.

मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि श्रमिक भुगतान 100 प्रतिशत कम कर दिया है. मटेरियल कंपोनेंट का भुगतान शेष है. दिल्ली प्रस्ताव भेजा है.

विधायक समरजीत सिंह ने कहा कि ग्रेवल सड़कों की क्या स्थिति है जांच करा लें? फाइलें जयपुर आ रही जिला अधिकारी क्यों फाइल लेकर बैठे हैं?

मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि राज्य स्तर पर कोई फाइल नहीं आती. मैंने सेक्शन को लेकर सदन में कहा था. कमेटी बनाई जायेगी इसमें विधायक भी शामिल होंगे, जांच कराएंगे.

दूसरा सवाल खेल स्टेडियम डीडवाना भवन निर्माण कार्य को लेकर निर्दलीय विधायक यूनुस खान ने किया. उन्होंने कहा कि जितनी भूमि आवश्यक है वो हमारे पास है, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार है. पहले हरिशंकर भाभड़ा जी ने राशि स्वीकृत कराई थी. 2017 में एक करोड़ केंद्र सरकार से मिले थे. वहां पिछले राज में तोड़ फोड़ भी हुई थी.

खेल मंत्री राजवर्धन राठौड़ ने कहा कि अभी डीडवाना में दो कार्य चल रहे हैं. 25 लाख रुपए बजट की घोषणा हुई थी. टूटी खिड़कियां,पेयजल,बिजली की व्यवस्था हो जाएगी. 4.80 करोड़ की भी सेक्शन हुई है. 2012 के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की. खेल अधिकारी और 700 टेंपररी कोच लगाए जाएंगे. भर्ती प्रक्रिया हमने शुरू की है. 

विधायक यूनुस खान ने कहा कि मेजर ध्यानचंद योजना के तहत मैचिंग ग्रांट के तहत क्या सुविधा मिलेगी ? मैं विधायक कोष से देने को तैयार हूं.
मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि एक करोड़ तक ग्रांट दे सकते है. कानून के तहत दे सकते है.