राजस्थान विधानसभा में 27 फरवरी को पास होगा राज्य का बजट, एप्रोप्रिएशन बिल और फाइनेंस बिल पर हुई बहस का जवाब देंगे मुख्यमंत्री 

राजस्थान विधानसभा में 27 फरवरी को पास होगा राज्य का बजट, एप्रोप्रिएशन बिल और फाइनेंस बिल पर हुई बहस का जवाब देंगे मुख्यमंत्री 

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में 27 फरवरी को राज्य का बजट पास होगा. एप्रोप्रिएशन बिल और फाइनेंस बिल पर हुई बहस का जवाब मुख्यमंत्री देंगे. सीएम भजनलाल शर्मा कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करेंगे. 27 फरवरी तक सदन का विस्तृत कार्यक्रम तय है. इसमें अनुदान मांगों पर विभागवार चर्चा का शेड्यूल भी तय है. 18 फरवरी को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, 19 को युवा एवं खेल मामले विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी.

इसके बाद 20 को कृषि और सहकारिता, 21 को राजस्व, 23 को जनजाति क्षेत्रीय विकास, उच्च शिक्षा और वन एवं पर्यावरण, 24 को ऊर्जा तथा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, 25 को नगरीय विकास एवं आवासन और स्वायत्त शासन, जबकि 26 फरवरी को पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग की मांगों पर बहस होगी.

21 फरवरी को शनिवार होने के बावजूद विधानसभा की कार्यवाही जारी रहेगी. उस दिन अनुदान मांगों पर चर्चा होगी. सरकार के दो वर्ष बनाम पिछली सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल को लेकर भी बहस प्रस्तावित है. 

विधानसभा में 27 फरवरी को पास होगा राज्य का बजट: 
-एप्रोप्रिएशन बिल और फाइनेंस बिल पर हुई बहस का जवाब देंगे मुख्यमंत्री 
-सीएम भजनलाल शर्मा कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करेंगे
-27 फरवरी तक सदन का विस्तृत कार्यक्रम तय 
-इसमें अनुदान मांगों पर विभागवार चर्चा का शेड्यूल भी तय 
-18 फरवरी को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, 
-19 को युवा एवं खेल मामले विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी
-इसके बाद 20 को कृषि और सहकारिता, 21 को राजस्व, 
-23 को जनजाति क्षेत्रीय विकास, उच्च शिक्षा और वन एवं पर्यावरण, 
-24 को ऊर्जा तथा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, 
-25 को नगरीय विकास एवं आवासन और स्वायत्त शासन, 
-जबकि 26 फरवरी को पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग की मांगों पर बहस होगी
-21 फरवरी को शनिवार होने के बावजूद विधानसभा की कार्यवाही जारी रहेगी
-उस दिन अनुदान मांगों पर चर्चा होगी 
-सरकार के दो वर्ष बनाम पिछली सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल को लेकर भी बहस प्रस्तावित