डिजिटल की दिशा में आगे बढ़ रही राजस्थान BJP, जयपुर देहात दक्षिण कार्यालय हुआ डिजिटलाइज्ड, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः राज्य की विधानसभा पेपर लैस हो चुकी है. राजस्थान की बीजेपी भी इस दिशा में आगे बढ़ रही. जिला संगठन जागरूक होकर डिजिटल कार्यालय स्थापित कर रहे है. बीजेपी जयपुर देहात दक्षिण ने डिजिटल कार्यालय का आगाज कर दिया है.

बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं को खाली नहीं बैठने देती. 24 *7 BJP प्रदेश और जिला इकाइयां संगठनात्मक गतिविधियों में जुटी रहती है. कार्यक्रमों और अभियानों को बड़े पैमाने पर संचालित किया जाता है और केंद्रीय और राज्य नेतृत्व पूरी मॉनिटरिंग करता है. यही कारण है कि डिजिटल कार्यालय स्थापित करने से कार्य को आसानी और त्वरित गति से किया जा सकता है. बीजेपी जयपुर देहात दक्षिण जिला कार्यालय को डिजिटल शेप दे दी गई है पदाधिकारी पेपर लेस कार्यक्रय की ओर आगे बढ़ रहे. जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर ने देहात कार्यालय को डिजिटलाइज्ड कर दिया है. 

बीजेपी के जयपुर देहात जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर ने अपने जन्मदिन से कार्यालय को डिजिटल अमलीजामा पहना दिया. डिजिटल स्तर पर संगठन के कार्यों को संचालित किया जा रहा. देहात अध्यक्ष ने जन्मदिन पर केक काटने और माला पहनने से परहेज किया लेकिन नवाचारों को अपना कर सन्देश दिया.