राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र: सीएम भजनलाल शर्मा ने सदन में कहा- नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ कांग्रेस के नेताओं ने ही बिछाया जाल.. उसमें फंस गए जूली

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र: सीएम भजनलाल शर्मा ने सदन में कहा- नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ कांग्रेस के नेताओं ने ही बिछाया जाल.. उसमें फंस गए जूली

जयपुर : राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. सदन में राजस्थान सरकार के दो वर्ष प्रगति और उत्कर्ष 2024-25-2026 के प्रतिवेदन पर चर्चा हो रही है. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि  कांग्रेस ने राजस्थान की जनता को ठगने का काम किया था. हम जनकल्याण के प्रति समर्पित हैं. मुख्यमंत्री ने भाषण के दौरान विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि आज सदन में कांग्रेस की लड़ाई सामने आ गई है. 

नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ कांग्रेस के नेताओं ने ही जाल बिछाया है. उस जाल में जूली जी फंस गए हैं. जूली जी को हम सुनना चाहते थे. लेकिन ऐसा दूसरी बार हुआ. जब कांग्रेस के विधायकों ने ही उन्हें नहीं बोलने दिया. पिछली बार भी जूली जी को डोटासरा जी बोलने नहीं देना चाहते थे. इस बार भी जूली जी को नहीं बोलने देने के कारण डोटासरा जी ने ऐसा किया. 

झूठ की राजनीति कर रही कांग्रेस:
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि  चुनौती स्वीकार करते हुए हमने अपना प्रतिवेदन आपके समक्ष रखा. कांग्रेस झूठ की राजनीति कर रही है.  देश की जनता को मोदी है तो मुमकिन है पर भरोसा है. हमारे भारत को अपमानित करने का काम कांग्रेस ने किया. इनका जैसा नेतृत्व होगा वैसे ही तो करेंगे.ये किसी संस्था पर विश्वास नहीं करते. 

संकल्प पत्र के एक एक वादे को हम पूरा करेंगे:
कांग्रेस के लोग हमेशा इस देश में वातावरण पैदा करना चाहते हैं. आजादी से लेकर अब तक कांग्रेस ने सिर्फ बांटने का काम किया. पढ़ने को तो बहुत कुछ था मेरे पास. लेकिन अंत में यही कहूंगा कि विपक्ष को सच्चाई सुनने का माद्दा नहीं था. इसलिए वो मैदान छोड़ कर भागे हैं. संकल्प पत्र के एक एक वादे को हम पूरा करेंगे.