जयपुर : राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज बहस पर जवाब देंगे. साथ ही राज्यपाल अभिभाषण के लिए धन्यवाद ज्ञापित करेंगे. सभी ACS/प्रमुख सचिवों/ सचिवों को निर्देश जारी किए हैं.
सीएम के जवाब के समय सदन में उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए हैं. 6 से 10 फरवरी तक विधानसभा की कार्यवाही नहीं होगी. 11 फरवरी को सदन में राजस्थान का बजट पेश होगा. डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी बजट पेश करेगी.
विधानसभा में शून्यकाल से शुरू होगी कार्यवाही:
विधानसभा में आज शून्यकाल से कार्यवाही शुरू होगी. सदन में समिति के प्रतिवेदन रखे जाएंगे. महिलाओं एवं बाल विकास कल्याण संबंधी समिति का प्रतिवेदन रखा जाएगा. समिति की सभापति कल्पना देवी सदन के पटल पर रखेंगी.
सदन में समिति के रखे जाएंगे प्रतिवेदन:
सदन में समिति के प्रतिवेदन रखे जाएंगे. प्राक्कलन समिति "क "आबकारी विभाग से संबंधित प्रतिवेदन. सभापति अर्जुन लाल जी नगर पटल पर रखेंगे. प्राक्कलन समिति "ख " के दो प्रतिवेदन पटल पर रखे जाएंगे. सभापति बाबू सिंह राठौड़ पटेल पर रखेंगे. कृषि विभाग से संबंधित और गृह रक्षा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की संबंधित सिफारिशों का प्रतिवेदन रखेंगे.