जयपुर : नये साल से पहले भजनलाल सरकार ने ब्यूरोक्रेसी को बड़ा तोहफा दिया है. राजस्थान के करीब 125 ऑल इंडिया सेवा के अफसरों को पदोन्नति का तोहफा दिया है. 61 IAS, 40 IPS, 23 IFS अधिकारियों का विभिन्न वेतन शृंखलाओं में प्रमोशन दिया है.
2001 बैच के IPS प्रफुल्ल कुमार, एचजी राघवेन्द्र सुहासा ADG वेतन श्रृंखला में पदोन्नत किया है. 2008 बैच के IPS लवली कटियार,डॉ. विकास पाठक,डॉ.राहुल जैन को प्रोफार्मा पदोन्नति, IPS डॉ.प्रीति चन्द्रा,राहुल कोटोकी,ओम प्रकाश-।।, राजेश सिंह, राजेन्द्र प्रसाद गोयल, IPS कालूराम रावत को DIG से IG वेतन श्रृंखला लेवल-14 पे मेट्रिक्स में पदोन्नत किया है.
2012 बैच की IPS राशि डोगरा,ममता गुप्ता, पूजा अवाना(प्रोफार्मा पदोन्नति), IPS आदर्श सिधू, डॉ.किरन कैंग सिद्ध, जय यादव,अभिजीत सिंह, शांतनु कुमार सिंह, IPS देवेन्द्र कुमार बिनोई, विनीत कुमार बंसल, नारायण टोगस चयन वेतन श्रृंखला से DIG वेतन श्रृंखला में पदोन्नत किया है.