जयपुर : राजस्थान के बांधों को भारी मानसून का इंतजार है. पिछले साल से सूखे बांधों के तर होने का आंकड़ा पीछे छूट गया है. पिछले साल जून के दौरान 75 सूखे बांधों में पानी की आवक हुई. पूर्ण भरे बांधों की संख्या 5 से बढ़कर 28 हो गई थी.
लेकिन इस बार अब तक मात्र 12 सूखे बांधों में पानी की आवक हुई है. जबकि पूर्ण भरे हुए बांधों की संख्या 8 से घटकर 5 पर आ गई है. प्रदेश के बांधों में कुल भराव क्षमता का 44.22 प्रतिशत पानी है. पिछले साल 23 जून तक कुल भराव क्षमता का 46.59 % पानी था. मानसून के इंतजार के बीच सूखे बांधों को भी तर होने का इंतजार है.
प्रदेश के बांधों पर भारी मानसून का इंतजार !
-पिछले साल से पीछे छूटा सूखे बांधों के तर होने का आंकड़ा
-पिछले साल जून के दौरान 75 सूखे बांधों में हुई पानी की आवक
-पूर्ण भरे बांधों की संख्या 5 से बढ़कर हो गई थी 28
-लेकिन इस बार अब तक मात्र 12 सूखे बांधों में पानी की आवक
-जबकि पूर्ण भरे हुए बांधों की संख्या 8 से घटकर 5 पर आ गई
-प्रदेश के बांधों में कुल भराव क्षमता का 44.22 प्रतिशत पानी
-पिछले साल 23 जून तक था कुल भराव क्षमता का 46.59 % पानी
-मानसून के इंतजार के बीच सूखे बांधों को भी तर होने का इंतजार