जयपुर: जल संसाधन विभाग के मुताबिक राजस्थान के बांधों में कुल भराव क्षमता का 48.70 प्रतिशत पानी बचा है. एक मार्च से एक मई तक कुल भराव क्षमता में 10.73 प्रतिशत पानी कम है. राजस्थान में दो माह के दौरान 56 बांध सूखे. 2 माह के भीतर आंशिक भरे हुए बांधों की संख्या 473 से 426 पर आई. पिछले 2 माह के भीतर पूर्ण भरे बांधों की संख्या 19 से 10 पर आई.
जानिए किस संभाग में कितना पानी शेष:
राजस्थान में कोटा संभाग के बांधों में कुल भराव क्षमता का 57.62% पानी है. जयपुर संभाग के बांधों में कुल भराव क्षमता का 54.97 प्रतिशत पानी है. बांसवाड़ा संभाग के बांधों में कुल भराव क्षमता का 45.95 प्रतिशत पानी है. उदयपुर संभाग के बांधों में कुल भराव क्षमता का 41.54 प्रतिशत पानी है. भरतपुर संभाग के बांधों में कुल भराव क्षमता का 26.09 प्रतिशत पानी है. जोधपुर संभाग के बांधों में कुल भराव क्षमता का 24.59 प्रतिशत पानी है.
प्रदेश के बांधों में 1 मई तक जलस्तर की स्थिति:
राणा प्रताप सागर में कुल भराव क्षमता का 67.75% पानी है. कोटा बैराज में कुल भराव क्षमता का 98.74% पानी है. जवाहर सागर बांध में कुल भराव क्षमता का 71.63% पानी है. माही बजाज सागर में कुल भराव क्षमता का 71.63% पानी है. बांसवाड़ा के हारो बांध में कुल भराव क्षमता का 11.91% पानी है. बीसलपुर बांध में कुल भराव क्षमता का 76.83% पानी है. टोंक के ईसरदा बांध में कुल भराव क्षमता का 33.95% पानी है. टोंक के गलवा बांध में कुल भराव क्षमता का 50.22% पानी है. टोंक के टोरडीसागर बांध में कुल भराव क्षमता का 45.42% पानी है.
दौसा के मौरेल बांध में कुल भराव क्षमता का 93.95% पानी:
दौसा के मौरेल बांध में कुल भराव क्षमता का 93.95% पानी है. धौलपुर के पार्वती बांध में कुल भराव क्षमता का 35.32% पानी है. बूंदी के गुढ़ा बांध में कुल भराव क्षमता का 66.97% पानी है. जयपुर के छापरवाड़ा बांध में कुल भराव क्षमता का 20.83% पानी है. पाली के जवाई बांध में कुल भराव क्षमता का 37.26% पानी है. पाली के सरदारसमंद में कुल भराव क्षमता का 44.29% पानी है. भीलवाड़ा के मेजा बांध में कुल भराव क्षमता का 41.71% पानी है. सोम कमला अंबा बांध में कुल भराव क्षमता का 73.77% पानी है. राजसमंद बांध में कुल भराव क्षमता का 61.63% पानी है. जयसमंद बांध में कुल भराव क्षमता का 58.71% पानी है. जाखम बांध में कुल भराव क्षमता का 44.46% पानी है.