जोधपुर में बोले राजेंद्र राठौड़, कहा- राजस्थान सरकार हर साल अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर आती जनता के बीच

जोधपुर में बोले राजेंद्र राठौड़, कहा- राजस्थान सरकार हर साल अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर आती जनता के बीच

जोधपुर : पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का जोधपुर दौरे पर हैं. यहां उन्होंने सरदारपुरा विधानसभा में 2200 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया. इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान सरकार हर साल अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच लेकर आती है. 

अशोक गहलोत के विधानसभा में 2200 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ. दो साल में प्रदेश को विकास की गति मिल रही है. राजस्थान की आधारभूत संरचना मजबूत हो रही है. राजस्थान में प्रगति और विकास लगातार बढ़ रहा है. एक दर्जन जेसीबी से स्वागत को लेकर राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि इतना शानदार स्वागत इस बात का संकेत है कि जनता भाजपा सरकार से खुश है.

रिफाइनरी पर राजेंद्र राठौड़ ने बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री से मुख्यमंत्री उद्घाटन के लिए समय ले रहे हैं. शीघ्र ही रिफाइनरी जनता को समर्पित हो जाएगी. पश्चिमी राजस्थान में नए युग का सूत्रपात होगा. रिफाइनरी का प्रोजेक्ट अब अपने गंतव्य पर है. कांग्रेस के समय की देरी और राजनीति खत्म हो चुकी है. रोजगार और टैक्स वैल्यू बढ़ने की संभावना है.

OMR शीट विवाद पर राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि  जांच आगे बढ़ेगी और तार दूर-दूर तक जुड़ेंगे. पूर्ववर्ती गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए बयान दिया. उन्होंने कहा कि कई बार आरोप लगाने से पहले भूल जाते हैं कि उनकी अपनी कार्रवाई भी सामने है. PSO और उनके पुत्र की गिरफ्तारी पर राठौड़ बोले कि अगर कोई भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाए, तो इसके गंभीर  परिणाम होंगे.