जयपुर: प्रदेश में तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है. मार्च के पहले सप्ताह में ही गर्मी लोगों को झुलसाने लगी है. तापमान 40 डिग्री के करीब पुहंच गया है. बाड़मेर-जैसलमेर में गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गई है. ऐसे में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री दर्ज की गई है.
जैसलमेर में पारा 39.3 डिग्री तक पहुंच गया है कई शहरों में तापमान सामान्य से 2-9 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अगले सप्ताह गर्मी बढ़ने के संकेत दिए है. 10-11 मार्च से पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव संभावना है.