जयपुर : राजस्थान महिला कांग्रेस के 10 जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है. जयपुर रूरल ईस्ट में मानसी मीणा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है. पुष्पा मेघवाल जयपुर देहात वेस्ट में जिलाध्यक्ष बनी है. अब तक कुल 47 जिलाध्यक्षों की घोषणा हुई हैं.
बूंदी में चंद्रावती कंवर को जिला अध्यक्ष बनाया है. नागौर में सीमा को जिला अध्यक्ष बनाया है. भीलवाड़ा देहात में सुशीला सालवी, रेशमा मीणा को दी सलूंबर की जिम्मेदारी मिली है. खुशाल चौहान को नीमकाथाना में जिला अध्यक्ष बनाया है.
किरण को बाड़मेर जिले की जिम्मेदारी दी है. कोमल लाडना को डीडवाना-कुचामन का जिला अध्यक्ष बनाया है. यशोदा पुरोहित को चित्तौड़गढ़ जिले का जिला अध्यक्ष बनाया है. टोंक, बालोतरा और खैरथल में अभी घोषणा नहीं हुई है.