जयपुर : जयपुर जिले के 18 निकायों में पहले चरण का मतदान जारी है. सुबह 7 बजे से मतदान जारी है, 3 घंटे में लगभग 30 % मतदान हुआ. कानोता नगर पालिका में 10 बजे तक सर्वाधिक 40% मतदान हुआ. बस्सी में लगभग 36 प्रतिशत, चौमूं में 24.43%, फागी 36.15% मतदान हुआ. फुलेरा 24.68%, किशनगढ़-रेनवाल 32.42%, बगरू 32 % मतदान हुआ. कालाडेरा 29.94%, वाटिका 31.57%, दूदू 33.61% मतदान हुआ. सांभरलेक 23.72%, बगरू में 32.02 % और खेजरोली में 34.53% मतदान हुआ.
झुंझुनूं में सुबह 10 बजे तक 26.14 प्रतिशत हुआ मतदान:
झुंझुनूं की बगड़ पालिका के 19 वार्डों में मतदान जारी है. सुबह 10 बजे तक 26.14 प्रतिशत मतदान हुआ. मतदाताओं में मतदान के लिए खासा उत्साह दिख रहा है. 19 वार्डों में 11880 में से 3106 मतदाताओं ने मतदान किया. वार्ड 5 में एक निर्दलीय प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुका है. रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार मुकेश कुमार सहित तहसील कार्मिक मॉनिटरिंग में लगे हैं.
दौसा के महवा में सुबह 10 बजे तक 24% हुआ मतदान:
दौसा के महवा में सुबह 10 बजे तक 24% मतदान हुआ. SDM प्रेमराज मीना बूथों का जायजा ले रहे हैं. मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है. CO अनूप सिंह, तहसीलदार पीआर मीणा भी मौजूद है. महवा में 35 बूथों पर, मंडावर में 25 बूथों पर मतदान चल रहा है. मंडावर में पहली बार नगर पालिका चुनाव हो रहा है.
जोधपुर के भोपालगढ़ में सुबह 10 बजे तक 27.78 फीसदी मतदान:
जोधपुर के भोपालगढ़ में सुबह 10 बजे तक 27.78 फीसदी मतदान हुआ है. भोपालगढ़ नगर पालिका के पहले चुनाव में मतदाताओं में भारी उत्साह है. मतदान शुरू होते ही पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें लगने लगी है. सुबह से ही बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंच रहे हैं. पहली बार नगर पालिका की शहरी सरकार चुनने को लेकर उत्साह है.
ब्यावर में अब तक का मतदान 20.62 प्रतिशत रहा:
ब्यावर में नगर निकाय चुनाव 2026 के प्रथम चरण के लिए मतदान जारी है. मतदान प्रक्रिया के तहत शुरुआती 3 घंटे के आंकड़े सामने आए हैं. 30,343 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. अब तक का मतदान प्रतिशत 20.62 प्रतिशत रहा. वहीं विजयनगर में शुरुआती रफ्तार थोड़ी धीमी रही. जिसके चलते प्रथम 3 घण्टे में 6101 वोटिंग के चलते 19. 02% मतदान रहा. मसूदा के मतदाताओं में भी भारी उत्साह दिखा.
बाड़मेर के गुड़ामालानी में सुबह 10 बजे तक 41 फीसदी मतदान:
बाड़मेर के गुड़ामालानी में सुबह 10 बजे तक 41 फीसदी मतदान हुआ है. 20 वार्डों में मतदाताओं में भारी उत्साह दिखा. सभी 20 वार्डों में सुबह से मतदान जारी है. मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हो रही है. शहर की सरकार चुनने के लिए बड़ी संख्या में मतदाता पहुंच रहे हैं.
उनियारा में 29.94 प्रतिशत मतदान:
नगर पालिका उनियारा में मतदान ने रफ्तार पकड़ ली है. कई वार्डों में मतदाता उत्साह से मतदान में भाग ले रहे है. तो कई मतदान केंद्रों पर धीमा मतदान चल रहा है. सुबह 10 बजे तक नगर पालिका के 20 वार्डों में 29.94 प्रतिशत मतदान हुआ. 10 बजे तक देवली, दूनी, पीपलू, निवाई से अधिक उनियारा में मतदान हुआ. सुबह 10 बजे तक उनियारा के कुल 10363 में से 3 हजार 103 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया.
बांसवाड़ा में अब तक 17 फीसदी मतदान :
बांसवाड़ा शहर में अब तक 17 फीसदी मतदान हो गया है. शहर के 59 वार्डों में पार्षद के लिए मतदान हो रहा है. अब तक सभी बूथ पर 17.19 फीसदी मतदान हुआ है. 92602 मतदाताओं में से अब तक 15921 ने मतदान किया. दोपहर 1 बजे बाद वोटिंग प्रतिशत बढ़ने के आसार हैं.
उदयपुर के वल्लभनगर में 35.96 फीसदी मतदान:
उदयपुर के वल्लभनगर में सुबह 10 बजे तक 35.96 फीसदी मतदान हुआ. भीण्डर में सुबह 10 बजे तक 29.83 फीसदी मतदान हुआ. दोनों नगरपालिका क्षेत्रों में मतदान जारी है. मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. मतदान केंद्रों पर बनाए सेल्फी पॉइंट आकर्षण का केंद्र बने हैं. मतदाता उत्साह के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं.
पाली के रानी में सुबह 10:30 बजे तक 27 फीसदी मतदान:
पाली के रानी में सुबह 10:30 बजे तक 27 फीसदी मतदान हुआ. बूथ नंबर 15 पर सबसे ज्यादा 36.70 फीसदी मतदान हुआ. बूथ नंबर 18 पर सबसे कम 10.5 फीसदी मतदान हुआ. रानी के 20 बूथों पर मतदान प्रक्रिया जारी है. मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है.
धौलपुर के राजाखेड़ा में सुबह 10 बजे तक 29.98 फीसदी मतदान:
धौलपुर के राजाखेड़ा में सुबह 10 बजे तक 29.98 फीसदी मतदान हुआ. मतदान ने जोर पकड़ा है, मतदाताओं में लगातार उत्साह दिखाई दे रहा है. मतदान केंद्रों पर कतारों में लगकर मतदाता मतदान कर रहे हैं. राजाखेड़ा के प्रत्येक बूथ पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है. स्थानीय प्रशासन लगातार मतदान प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रहा है. शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.