जयपुर : आज शहरी सरकार को लेकर पहले चरण का मतदान है. आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. राजस्थान के 39 जिलों के 5393 वार्डों में आज मतदान होगा. 20 हजार से अधिक प्रत्याशी पहले चरण के चुनावी मैदान में हैं.
प्रथम चरण में आज 162 नगरीय निकायों के 5,393 वार्ड वार्डों में मतदान होगा. मतदान के लिए 7,683 बूथ बनाए गए हैं. प्रथम चरण में 57,52,278 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे. 20,623 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. बता दें कि वाटिका नगर पालिका चुनाव, मॉक पोलिंग शुरू हो गई है. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वाटिका स्थित मतदान केंद्र में मॉक पोलिंग हुई.
नगर निकाय चुनाव-2026, प्रथम चरण का मतदान आज
-नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में होगा मतदान
-सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान
-प्रथम चरण में आज 162 नगरीय निकायों के 5,393 वार्ड वार्डों में मतदान
-मतदान के लिए 7,683 बूथ बनाए गए
-प्रथम चरण में 57,52,278 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों का भाग्य तय
-20,623 उम्मीदवार चुनावी मैदान में