जयपुरः LPG सप्लाई को लेकर राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर है. मध्य-पूर्व तनाव के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए है. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए है. जिलों में विशेष निगरानी, अवैध भंडारण और ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए है.
हर जिले में जिला सतर्कता इकाई बनेगी. पुलिस, रसद विभाग और तेल कंपनियों के अधिकारियों की संयुक्त टीम निगरानी करेगी.