राजस्थान में स्कूलों के समय परिवर्तन को लेकर उलझन में अभिभावक ? पिछले तीन सालों से बदल रहा पैटर्न

राजस्थान में स्कूलों के समय परिवर्तन को लेकर उलझन में अभिभावक ? पिछले तीन सालों से बदल रहा पैटर्न

जयपुरः प्रदेश में स्कूलों के समय परिवर्तन को लेकर अभिभावक उलझन में है. हर साल शिविरा पंचांग के अनुसार एक अक्टूबर से स्कूलों का समय बदला जाता है और शीतकालीन समय की शुरुआत होती है. इसके अनुसार सुबह 10 बजे से 4 बजे तक स्कूलों का समय रहता है, लेकिन पिछले तीन सालों से यह पैटर्न बदल रहा है.

हर साल एक अक्टूबर के स्थान पर 16 अक्टूबर से ही शीतकालीन समय लागू होता है. लेकिन इस वर्ष कोई आदेश जारी नहीं हुआ. शिक्षक संघों ने भी एक अक्टूबर से समय नहीं बदलने की मांग रखी है. आगामी 13 अक्टूबर से दीपावली के अवकाश की शुरुआत, 1 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक स्कूलों का समय यथावत रखने की मांग है.  

प्रदेश में स्कूलों के समय परिवर्तन को लेकर उलझन में अभिभावक?: 
-हर साल शिविरा पंचांग के अनुसार एक अक्टूबर से बदला जाता है स्कूलों का समय
-और शीतकालीन समय की होती है शुरुआत
-इसके अनुसार सुबह 10 बजे से 4 बजे तक रहता है स्कूलों का समय
-लेकिन पिछले तीन सालों से बदल रहा यह पैटर्न
-हर साल एक अक्टूबर के स्थान पर 16 अक्टूबर से ही लागू होता शीतकालीन समय
-लेकिन इस वर्ष नहीं हुआ कोई आदेश जारी
-शिक्षक संघों ने भी एक अक्टूबर से समय नहीं बदलने की रखी मांग
-आगामी 13 अक्टूबर से दीपावली के अवकाश की शुरुआत
-1 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक स्कूलों का समय यथावत रखने की मांग