ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा 2025, आज जारी होगा परिणाम

ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा 2025, आज जारी होगा परिणाम

जयपुर: ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा 2025  को लेकर खुशखबरी है. आज ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा परिणाम जारी होगा. 2 नवंबर को ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित हुई थी. 

चयन बोर्ड बैठक में अनुमोदन के बाद भर्ती परीक्षा परिणाम जारी होगा. 850 पदों के लिए ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा आयोजित हुई थी.