VIDEO: राज्यसभा चुनाव का रण, भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए, सतीश पूनिया,अलका गुर्जर औऱ नीरज डांगी हुए निर्विरोध निर्वाचित, देखिए ये रिपोर्ट

जयपुर: राजस्थान में राज्यसभा की तीनों सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है.दो सीट भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है. गुरुवार को नाम वापसी का समय समाप्त होते ही सतीश पूनिया,अल्का गुर्जर और नीरज डांगी को निर्विरोध चुने जाने की घोषणा कर दी गई. राजस्थान में तीन सीटों पर राज्यसभा चुनाव सम्पन्न हो गया है.भाजपा के सतीश पूनिया,अल्का गुर्जर औऱ कांग्रेस के नीरज डांगी  निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है.दोपहर तीन बजे नाम वापसी का समय समाप्त होते ही चुनाव अधिकारी ने उनकी जीत का औपचारिक ऐलान कर दिया.

उसके बाद तीनों नेताओं को निर्वाचन सर्टिफिकेट भी जारी कर दिए.राज्यसभा चुनाव के लिए 18 जून को मतदान होना था,लेकिन तीनों ही सीटों पर तीन प्रत्याशी होने के चलते वोटिंग की नौबत ही नहीं आई.इन तीनों सांसदों का कार्यकाल 6 साल यानी जून 2032 तक रहेगा.जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद सतीश पूनिया औऱ अलका गुर्जर ने कहा कि वह अपनी नई जिम्मेदारी में खरा उतरेंगे.जनहित और विकास के कामों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे.

वहीं भाजपा नेताओं के साथ कांग्रेस के नीरज डांगी भी गुरुवार को विधानसभा पहुंचे.उन्होंने भी चुनाव अधिकारी से जीत का प्रमाण पत्र आज ले लिया.इस दौरान अशोक गहलोत सहित कईं पार्टी के विधायक भी मौजूद रहे.जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद विधानसभा के बाहर नीरज डांगी का समर्थकों ने स्वागत किया.यूथ कांग्रेस के वक्त उनके साथ काम करने वाले कईं नेता इस दौरान मौजूद रहे.नीरज डांगी ने कहा कि अपने दूसरे कार्यकाल में वह अधूरे रह गए कामों को पूरा करेंगे.

आपको बता दे कि राजस्थान से राज्यसभा के 10 सांसद है.कांग्रेस औऱ बीजेपी के अब बराबर पांच-पांच सांसद हो चुके है.बीजेपी के पांचों सांसद जहां राजस्थान से है वहीं कांग्रेस के नीरज डांगी को छोड़कर शेष चारों सांसद राजस्थान से बाहर के है.अब दो साल बाद जून 2028 में चार औऱ सीटों पर राज्यसभा चुनाव होंगे.उसके बाद संख्या बल के आधार पर बीजेपी कांग्रेस से आगे निकल जाएगी.

राज्यसभा चुनाव का रण:
-भाजपा औऱ कांग्रेस के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए
-सतीश पूनिया,अलका गुर्जर औऱ नीरज डांगी हुए निर्विरोध निर्वाचित
-जीत के घोषणा के बाद चुनाव अधिकारी से लिए तीनों ने सर्टिफिकेट
-अब भाजपा औऱ कांग्रेस के हो गए बराबर 5-5 सांसद
-तीनों सांसदों का कार्यकाल जून 2032 तक रहेगा