रणथंभौर के गुढ़ा वन क्षेत्र में लेपर्ड की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का प्राथमिक कारण बताया गया शॉक

जयपुर : रणथंभौर के गुढ़ा वन क्षेत्र में लेपर्ड की मौत हो गई है. नाका गुढ़ा क्षेत्र में गश्त के दौरान 3 वर्षीय नर लेपर्ड मृत अवस्था में मिला है. वन क्षेत्र छाण में पानी की टंकी के पास लेपर्ड का शव बरामद किया गया है. 

मृत लेपर्ड को नाका राजबाग लाकर पशु चिकित्सकीय बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लेपर्ड की मृत्यु का प्राथमिक कारण शॉक बताया गया है. नियमानुसार प्रक्रिया पूरी कर लेपर्ड के शव का दाह संस्कार किया गया है. डीसीएफ मानस सिंह ने जानकारी साझा की है.

रणथंभौर के गुढ़ा वन क्षेत्र में लेपर्ड की मौत
-नाका गुढ़ा क्षेत्र में गश्त के दौरान 3 वर्षीय नर लेपर्ड मृत अवस्था में मिला
-वन क्षेत्र छाण में पानी की टंकी के पास लेपर्ड का शव किया बरामद 
-मृत लेपर्ड को नाका राजबाग लाकर पशु चिकित्सकीय बोर्ड से कराया गया पोस्टमार्टम 
-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लेपर्ड की मृत्यु का प्राथमिक कारण बताया गया शॉक 
-नियमानुसार प्रक्रिया पूरी कर लेपर्ड के शव का किया गया दाह संस्कार 
-डीसीएफ मानस सिंह ने साझा की जानकारी