RCA द्वारा दिए जाएंगे अवॉर्ड, लोमरोर सर्वश्रेष्ठ सीनियर पुरुष, तो मैना सियोल को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ अंडर 19 महिला खिलाड़ी का अवॉर्ड

RCA द्वारा दिए जाएंगे अवॉर्ड, लोमरोर सर्वश्रेष्ठ सीनियर पुरुष, तो मैना सियोल को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ अंडर 19 महिला खिलाड़ी का अवॉर्ड

जयपुरः RCA ने राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित करने का फैसला किया है. RCA द्वारा विभिन्न अवॉर्ड दिए जाएंगे. जिसको लेकर अब खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी गई है. हनुमंत सिंह अवॉर्ड- सीनियर वर्ग ( पुरुष-महिला ) में महिपाल लोमरोर- सर्वश्रेष्ठ  सीनियर पुरुष खिलाड़ी और सुमन मीणा- सर्वश्रेष्ठ सीनियर महिला खिलाड़ी का अवॉर्ड दिया जाएगा. सलीम दुर्रानी अवॉर्ड - अंडर 23 आयु वर्ग ( पुरुष-महिला )में  मोहित चांगरा-  सर्वश्रेष्ठ अंडर 23 पुरुष खिलाड़ी, उषा परेरिया- सर्वश्रेष्ठ अंडर 23 महिला खिलाड़ी का अवॉर्ड दिया जाएगा. 

इसके अलावा किशन रूंगटा अवॉर्ड- अंडर 19 आयु वर्ग ( पुरुष-महिला ) में जतिन सैनी- सर्वश्रेष्ठ अंडर 19 पुरुष खिलाड़ी, मैना सियोल- सर्वश्रेष्ठ अंडर 19 महिला खिलाड़ी का अवॉर्ड दिया जाएगा. लक्ष्मण सिंह अवॉर्ड- अंडर 16 आयु पुरुष वर्ग व अंडर 15 आयु महिला आयु वर्ग में यथार्थ भारद्वाज- सर्वश्रेष्ठ अंडर 16 पुरुष खिलाड़ी और धृति माथुर- सर्वश्रेष्ठ अंडर 15 महिला खिलाड़ी का अवॉर्ड दिया जाएगा. 

सर्वश्रेष्ठ इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड- पुरुष व महिला में कार्तिक शर्मा- सर्वश्रेष्ठ इमर्जिंग प्लेयर पुरुष और आयुषी गर्ग- सर्वश्रेष्ठ इमर्जिंग प्लेयर महिला का अवॉर्ड दिया जाएगा.