समान पात्रता परीक्षा स्नातक में इस बार रिकॉर्ड आवेदन, पहली बार सीईटी के लिए 17 लाख से अधिक युवाओं ने किया आवेदन

समान पात्रता परीक्षा स्नातक में इस बार रिकॉर्ड आवेदन, पहली बार सीईटी के लिए 17 लाख से अधिक युवाओं ने किया आवेदन

जयपुरः समान पात्रता परीक्षा स्नातक में इस बार रिकॉर्ड आवेदन आए है. पिछली बार के मुकाबले 4 लाख से अधिक युवाओं ने CET के लिए आवेदन किया. पहली बार सीईटी स्नातक के लिए 17 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया. CET सीनियर सेकंडरी के लिए भी इस बार रिकॉर्ड 23.5 लाख अभ्यर्थियों के आवेदन किए है.      

इस बार बदले हुए प्रावधानों के अनुसार सीईटी परीक्षा होगी. सीईटी स्कोर इस बार 1 वर्ष से बढ़ाकर 3 वर्ष किया गया है. ऐसे में नियमों के बदलाव के चलते इस बार रिकॉर्ड आवेदन हुए है. 23 से 25 अक्टूबर तक CET सीनियर सेकंडरी परीक्षा आयोजित होगी. जबकि 1 से 3 दिसंबर तक सीईटी स्नातक परीक्षा आयोजित होगी.