चिकित्सा अधिकारियों के 600 पदों पर जल्द होगी भर्ती, गजेन्द्र सिंह खींवसर ने दी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी

चिकित्सा अधिकारियों के 600 पदों पर जल्द होगी भर्ती, गजेन्द्र सिंह खींवसर ने दी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी

जयपुरः चिकित्सा अधिकारियों के 600 पदों पर जल्द भर्ती होगी. चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को मंजूरी दे दी है. इस मौके पर खींवसर ने कहा कि हेल्थ सेक्टर CM भजनलाल शर्मा की प्राथमिकता में है. प्रत्येक नागरिक को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध उनकी मंशा कराने की है.      

इस उद्देश्य को तभी पूरा किया जा सकता है,जब सभी पदों पर स्वास्थ्य कार्मिक तैनात हो. ऐसे में चिकित्सकों सहित विभिन्न संवर्गों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है. चिकित्सा विभाग में 39,288 पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी है. अब एक बार फिर से चिकित्सा अधिकारियों के 600 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है.