उत्तराखंड में आज भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में अति भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में आज भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में अति भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली: उत्तराखंड में आज भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया. नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई. देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट किया गया. 

भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और नदी-नालों के उफान का खतरा बढ़ा. जिलाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए है. SDRF, NDRF और राहत-बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखा गया. चारधाम यात्रियों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की.

उत्तर प्रदेश में तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट:
उत्तर प्रदेश में तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया. आज,कल और 22 जुलाई को प्रदेश भर में बारिश हुई. पश्चिमी से लेकर पूर्वी यूपी तक ज्यादातर जिलों में बारिश होगी. कई जिलों में अतिवृष्टि को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की.