नई दिल्लीः तमिलनाडु में 'रिजॉर्ट पॉलिटिक्स' शुरू हो गई है. बहुमत से पीछे TVK ने अपने 108 विधायकों को होटल में ठहराया गया. नए चुने MLA को रिजॉर्ट में ठहराने का मकसद सभी को एकजुट रखना है. क्योंकि TVK के पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या नहीं है.
ऐसे में 'खरीद-फरोख्त' को रोकने के लिए ऐहतियातन कदम उठाया गया. 108 विधायकों को महाबलीपुरम के चेंगलपट्टू स्थित एक होटल में ठहराया गया. रिपोर्ट के मुताबिक TVK कांग्रेस और अन्य कुछ दलों के साथ गठबंधन सरकार बना सकती है.