रियान पराग बनेंगे राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान, संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के बाद लगेगी लॉटरी

रियान पराग बनेंगे राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान, संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के बाद लगेगी लॉटरी

जयपुरः रियान पराग राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान बनेंगे. Espncricinfo के मुताबिक रियान को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के बाद रियान की लॉटरी लगेगी. इससे पहले भी 2025 IPL में भी राजस्थान की कमान रियान ने संभाली थी. हालांकि तब 8 में से मात्र 2 मैच ही राजस्थान जीत पाई थी. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच कुमार संगाकारा ने कप्तान के चुनाव के लिए कई खिलाड़ियों के इंटरव्यू लिए थे. इस दौरान लीडरशिप क्वालिटी को परखने के बाद रियान पराग के नाम पर मुहर लगभग तय मानी जा रही है. हालांकि पराग के सामने इस आईपीएल सीजन में बड़ी चुनौती होगी क्योंकि रॉयल्स का पिछला सीजन काफी खराब रहा था. 

वहीं अगर टूर्नामेंट में खिलाड़ी के प्रदर्शन पर नजर डाले तो रियान पराग ने आईपीएल में अब तक 84 मैच खेले हैं, जिसमें 1566 रन बनाए और 7 विकेट भी लिए. उनका सबसे शानदार सीजन 2024 का रहा था, जहां उन्होंने 573 रन बनाए थे.