नई दिल्ली: तेल निर्यात को लेकर रूस ने फैसला लिया. भारत को हुए तेल निर्यात का आंकड़ा रूस सार्वजनिक नहीं करेगा. रूसी राष्ट्रपति कार्यालय 'क्रेमलिन' के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने टिप्पणी करते हुए कहा कि बुरा चाहने वाले बहुत लोग हैं.
भारत को एक हफ्ते में 2.2 करोड़ बैरल तेल सप्लाई करने में रूस सक्षम है. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के बयान के बाद यह टिप्पणी आई. जिसमें भारत को रूस से 30 दिन के तेल खरीदने की छूट देने की बात कही थी.
तेल निर्यात को लेकर रूस का फैसला:
-भारत को हुए तेल निर्यात का आंकड़ा सार्वजनिक नहीं करेगा रूस
-रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने की टिप्पणी
-कहा-बुरा चाहने वाले बहुत लोग हैं
-भारत को एक हफ्ते में 2.2 करोड़ बैरल तेल सप्लाई करने में रूस सक्षम
-अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के बयान के बाद आई यह टिप्पणी
-जिसमें भारत को रूस से 30 दिन के तेल खरीदने की छूट देने की बात कही थी
आपको बता दें कि भारत 30 दिन तक रूस का कच्चा तेल खरीद सकेगा. ईरान जंग के बीच अमेरिका ने छूट दी है. इससे महीनों से समंदर में भटक रहे रूसी तेल जहाजों को राहत मिलेगी. अमेरिका ने यूक्रेन जंग शुरू होने की धमकी दी थी.
विभिन्न देशों को रूसी तेल नहीं खरीदने की धमकी दी थी. US ने रूसी तेल से जुड़ी कुछ शिपिंग कंपनियों और टैंकरों पर सख्त प्रतिबंध लगाए थे. इससे कई जहाजों के बीमा, भुगतान और पोर्ट एंट्री पर सवाल खड़े हो गए थे.
बता दें कि ईरान-इजराइल जंग जारी है. ईरान पर इजरायल के हमले जारी हैं. इजराइल पर ईरान का जवाबी एक्शन देखने को मिला है. ईरान ने इजराइल पर मिसाइलें दागी हैं. तेल अवीव पर ईरान की मिसाइलें गिरी हैं. ईरानी हमले में तेल अवीव में भारी तबाही हुई है. इजराइल का एयर डिफेंस सिस्टम ईरानी हवाई हमलों को रोकने में नाकाम रहे हैं. दुबई में भी ईरानी सेना का हवाई हमला हुआ है. ईरानी ड्रोन हमले के बाद दुबई में धमाके हुए हैं. इजरायल की लेबनान पर भी भीषण बमबारी हुई है. लेबनान की राजधानी बेरुत पर मिसाइल अटैक हुआ है. बेरुत के रिहायशी इलाकों में जोरदार धमाके हुए. फिलिस्तीन पर ईरान ने कई मिसाइलें दागी हैं. फिलिस्तीन के आसमान में मिसाइल दिखी है.