रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज आएंगे भारत, आज शाम 6 बजे के करीब दिल्ली पहुंचेंगे पुतिन 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज आएंगे भारत, आज शाम 6 बजे के करीब दिल्ली पहुंचेंगे पुतिन 

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत आएंगे. पुतिन आज शाम 6 बजे के करीब दिल्ली पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुतिन के सम्मान में आज डिनर की मेजबानी करेंगे. 

कल सुबह 9.15 बजे राष्ट्रपति भवन में पुतिन का औपचारिक स्वागत होगा. पुतिन राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे. मोदी-पुतिन के बीच हैदराबाद हाउस में वार्षिक शिखर वार्ता होगी. इसके बाद भारत मंडपम में भारत-रूस फोरम की बैठक होगी. 

पुतिन का मकसद भारत-रूस सामरिक और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करना है. रक्षा सहयोग बढ़ाने, द्विपक्षीय व्यापार सुरक्षित रखने, छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर पर संभावित सहयोग पर चर्चा होगी. पुतिन के दो दिन के इस दौरे पर पश्चिमी देशों की नजर है.