स्कूल की छत से गिरने से छात्रा की मौत का मामला, CCTV फुटेज में आया नजर... किसी ने भी नहीं दिया धक्का

स्कूल की छत से गिरने से छात्रा की मौत का मामला, CCTV फुटेज में आया नजर... किसी ने भी नहीं दिया धक्का

जयपुरः स्कूल की छत से गिरने से छात्रा अमायरा की मौत की हो गई. जयपुर के मानसरोवर स्थित नीरजा मोदी स्कूल की ये घटना है. कक्षा 6 की छात्रा अमायरा की घटना में मौत हुई थी. जिसपर मानसरोवर थानाधिकारी लखन खटाना ने कहा कि परिजनों की ओर से अब तक रिपोर्ट नहीं दी गई है. 

साथ ही परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए भी इनकार कर दिया. वहीं CCTV फुटेज में साफ नजर आया कि छात्रा खुद छत की दीवार से कूदी है. किसी ने भी छात्रा को धक्का नहीं दिया था. पुलिस की एक टीम CCTV की जांच कर रही है. वहीं FSL की ओर से भी मौके पर सबूत जुटाए गए है.