जयपुर : राजस्थान की मीडिया इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आई है. फर्स्ट इंडिया न्यूज के डिजिटल हेड शिशिर अवस्थी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.. उन्हें राजस्थान के एकमात्र राजस्थानी भाषा के तेजी से आगे बढ़ते सैटेलाइट चैनल गणगौर टेलीविजन में Executive Director News & Operations नियुक्त किया गया है.
शिशिर अवस्थी ने करीब आठ वर्ष पहले फर्स्ट इंडिया न्यूज में डिजिटल हेड के तौर पर अपनी यात्रा शुरू की थी. इस दौरान उन्होंने चैनल की डिजिटल पहुंच, सोशल मीडिया रणनीति और ऑनलाइन उपस्थिति को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई. उनके नेतृत्व में फर्स्ट इंडिया न्यूज ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक अलग पहचान बनाई.
उनके इसी अनुभव और योगदान को देखते हुए गणगौर टेलीविजन के चेयरमैन डॉ. जगदीश चंद्रा और CEO एवं Managing Director पवन अरोड़ा ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. गौरतलब है कि गणगौर टेलीविजन को रिलॉन्च 19 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओऱ से किया गया था.
लॉन्च के बाद बेहद कम समय में चैनल ने BARC रेटिंग में राजस्थान का नंबर-1 चैनल बनने की उपलब्धि हासिल की है. इतना ही नहीं, चैनल की व्यूअरशिप DD Rajasthan की तुलना में 4.4 गुना अधिक दर्ज की गई है, जो इसकी तेजी से बढ़ती लोकप्रियता और दर्शकों के विश्वास का प्रमाण है.
अब शिशिर अवस्थी की नियुक्ति से गणगौर टेलीविजन के न्यूज़, ऑपरेशंस और डिजिटल विस्तार को नई दिशा मिलने की उम्मीद है. चैनल राजस्थानी भाषा, संस्कृति और सकारात्मक पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प के साथ निरंतर नए मुकाम हासिल कर रहा है.