श्री SSG गोविंद स्वरूप पारीक कॉलेज को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे

जयपुर : जयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. श्री SSG गोविंद स्वरूप पारीक कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. 

डॉग स्क्वॉयड और बम स्क्वॉयड टीम भी मौके पर पहुंची है. कॉलेज परिसर को खाली कराया गया है. कॉलेज में पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.